रेखा आर्या का बड़ा एलान! 2047 तक भारत बनेगा विकसित, युवाओं को मिल रही सरकारी नौकरी

सोमेश्वर।  कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर रविवार को सोमेश्वर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने देश के लिए शहादत देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी हुकुम सिंह बोरा के स्मारक पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों का जुलूस कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के आवास पर पहुंचा, जहां मुख्य संवाद आयोजित किया गया।

युवा संवाद को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा, “आज का भारत युवा भारत है, और देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही साकार होगा। रेखा आर्या ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार प्रदान किया जा चुका है, तथा आने वाले महीनों में यह संख्या और बढ़ेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख ताकुला राजेंद्र कैड़ा सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments