जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

देहरादून। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजी.) उत्तराखंड ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन के प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। महासभा ने इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में कहा गया है कि 20 जुलाई 2026 को जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिससे अनेक प्रदर्शनकारी घायल हुए। महासभा ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ अत्यधिक बल का प्रयोग किया गया और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है। यदि कहीं आवश्यकता से अधिक बल प्रयोग हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।

ज्ञापन पर प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रदेश महामंत्री उमा शंकर शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। महासभा ने राष्ट्रपति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

यँहा देखें ज्ञापन

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments