

हिंदू स्वाभिमान संस्थान के गौपुत्र-गौपुत्रियों ने राष्ट्रपति के नाम भेजा पत्र, नए कानून की मांग
देहरादून। हिंदू स्वाभिमान संस्थान पंजीकरण उत्तराखंड के तत्वावधान में गौपुत्र एवं गौपुत्रियों ने तहसीलदार रामदेव को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत (उत्तराखंड) के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
ज्ञापन में मांग की गई है कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। संस्थान से जुड़े लोगों ने बताया कि ब्रज धाम के संतों द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत यह मांग उठाई जा रही है। ज्ञापन में भारत सरकार से गौ माता के संरक्षण के लिए नया कानून लागू करने का भी अनुरोध किया गया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से मनमोहन शर्मा, सुमन, रिया मैथानी, सीताराम नौटियाल, भावना, सारिका, अमित, बृजेश शुक्ला और किशन पेटवाल शामिल रहे।
यहाँ देखें ज्ञापन


Recent Comments