

परेड ग्राउंड से मोहिनी रोड तक की यात्रा में ऑटो में छूट गया बैग, चौकी आराघर की त्वरित कार्रवाही से खुशियां लौटीं
देहरादून। दून पुलिस की दक्षता और तेजी का एक और उदाहरण सामने आया है। चौकी आराघर ने एक महिला का लैपटॉप और उसके 3 साल के शोध का महत्वपूर्ण डेटा मिनटों में ट्रेस कर उसके हाथ तक पहुंचा दिया।
श्रीमती रिया अरोड़ा (पत्नी एच.एस. अरोड़ा) पनास वैली, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर की घटना है। वह परेड ग्राउंड से ऑटो में बैठकर मोहिनी रोड तक जा रही थीं, लेकिन जल्दबाजी में उनका बैग ऑटो में ही रह गया। इस बैग में उनका लैपटॉप और शोध से संबंधित 3 साल का महत्वपूर्ण डेटा था।
रिया ने तुरंत चौकी आराघर में सूचना दी। चौकी प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की पहचान की। इसके बाद ऑटो चालक को चौकी पर बुलवाया गया और महिला का लैपटॉप उसके हवाले कर दिया गया।
अपनी महत्वपूर्ण चीज वापस पाकर रिया ने दून पुलिस की त्वरित कार्रवाही, प्रोएक्टिव सोच और कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की। इस घटना के बाद एक बार फिर साबित हुआ कि दून पुलिस जनता की सेवा में सदा तत्पर रहती है।

Recent Comments