महिला कांग्रेस का केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन, एस्लेहॉल चौक पर फूंका पुतला

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून के एस्लेहॉल चौक पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के कथित बयान का विरोध करते हुए महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ज्योति रौतेला ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा बलात्कार के आरोपी के समर्थन में कथित रूप से दिया गया बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उनका आरोप था कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके खिलाफ महिला कांग्रेस प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चलाएगी।

उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं से अपील की कि जो लोग महिलाओं के सम्मान के प्रति संवेदनशील नहीं हैं, उनके खिलाफ लोकतांत्रिक ढंग से अपनी आवाज बुलंद करें। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह ने भी भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की गरिमा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बरसात के दौरान विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आ गई है और जनता सरकार से निराश है।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, नजमा खान, चंद्रकला नेगी, पूनम बिष्ट, अनुराधा तिवारी, संगीता गुप्ता, सविता सोनकर, निर्मला, संगीता सकलानी, दीपा चौहान, देवेंद्र, रेखा ढींगरा, सावित्री थापा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments