जिला चिकित्सालय देहरादून के स्वास्थ्य शिविर में 624 लाभार्थियों ने लिया उपचार

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श सेवाएं, 173 पैथोलॉजी जांचें, 68 एक्स-रे और 45 अल्ट्रासाउंड किए गए

देहरादून। जिला चिकित्सालय देहरादून में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। क्षेत्र के लोगों ने शिविर का लाभ उठाते हुए विशेषज्ञों से परामर्श लिया और आवश्यक जांचें कराईं।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के निर्देशन तथा शिविर प्रभारी के समन्वय में आयोजित इस शिविर के पहले दिन कुल 624 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कीं। इनमें 340 पुरुष और 284 महिलाएं शामिल रहीं।

शिविर के दौरान 126 व्यक्तियों की उच्च रक्तचाप और मधुमेह संबंधी जांच की गई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 2 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। वहीं 23 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के संबंध में तथा 21 लाभार्थियों को पोषण और समुचित देखभाल के विषय में परामर्श दिया गया।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति की टीबी स्क्रीनिंग नहीं की गई, जबकि विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में 5 लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श प्रदान किया गया।

प्रयोगशाला में हीमोग्लोबिन, एलएफटी, केएफटी और लिपिड प्रोफाइल सहित कुल 173 व्यक्तियों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त 68 एक्स-रे और 45 अल्ट्रासाउंड जांचें भी संपन्न कराई गईं।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने शिविर में सेवाएं देने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल तथा सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments