सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह पर कार्रवाई, पिस्टलनुमा गैस लाइटर के साथ बाइक चलाने का वीडियो पड़ा भारी

राजपुर रोड पर कमर में पिस्टल जैसी वस्तु लगाकर बाइक चलाने का वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर बाइक सीज की

देहरादून । सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह एक युवक को भारी पड़ गई। राजपुर रोड पर कमर में पिस्टलनुमा गैस लाइटर लगाकर बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवक की मोटरसाइकिल सीज कर पिस्टलनुमा गैस लाइटर भी बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें मोटरसाइकिल संख्या UK08AB 2380 सवार एक युवक राजपुर रोड पर पीछे कमर में पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु लगाकर बाइक चलाता दिखाई दे रहा था। वीडियो के कारण आमजन में भय और भ्रम की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश थानाध्यक्ष राजपुर को दिए।

निर्देश मिलते ही राजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक और वाहन को ट्रेस कर लिया। पूछताछ में युवक की पहचान गौरव कुमार, पुत्र सिताब सिंह, निवासी हिम्मतनगर, सहारनपुर, उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने वीडियो बनाने के शौक में एक शॉपिंग ऐप के माध्यम से पिस्टलनुमा गैस लाइटर मंगाया था।

पुलिस ने युवक को कड़ी हिदायत देते हुए उसकी मोटरसाइकिल को सीज कर दिया तथा पिस्टलनुमा गैस लाइटर बरामद कर लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए इस प्रकार की हरकतें न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनती हैं, बल्कि आम लोगों में डर और भ्रम भी पैदा करती हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments