

देहरादून । इच्छाड़ी बांध जलाशय में ट्रैश रैक की जाली चोक होने और अत्यधिक मात्रा में सिल्ट जमा होने के कारण उसकी सफाई के लिए आज प्रातः 6 बजे से अपराह्न 12 बजे तक बांध का क्लोजर निर्धारित किया गया है। इस दौरान टोंस नदी में लगभग 1500 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा, जिससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।
अधिकारियों ने टोंस नदी के किनारे रहने वाले नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि इस अवधि में नदी एवं उसके तटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। नदी में स्नान, मछली पकड़ने या किसी भी प्रकार की गतिविधि से पूरी तरह बचें। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
अधिकारियों ने कहा कि जनहित में सतर्कता बरतना आवश्यक है। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

Recent Comments