

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपना एक्शन जारी रखा है। इसी कड़ी में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने आज शिव मंदिर पृथ्वीपुर स्थित बगीचे में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर असरफ (52) पुत्र अकबर अली, ग़ालिब (40) पुत्र कल्लू, सुनील (38) पुत्र मायाराम, जीशान (39) पुत्र नसीम अहमद और सोएब (28) पुत्र खलील को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्त नूर बस्ती बुलाकीवाला और बरोटीवाला (पृथ्वीपुर खेडा) क्षेत्र के निवासी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से जुए में लगाई जा रही 8150 रुपये नकद राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। अभियुक्तों के खिलाफ थाना विकासनगर में मुकदमा संख्या 236/2026 धारा-13 जी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार प्रभावी गश्त और चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें नियमित अभियान चला रही हैं।
इस कार्रवाई में कांस्टेबल मनोज भारती और कांस्टेबल अमित परमार शामिल थे।

Recent Comments