जिलाधिकारी और एसएसपी ने बैरागी कैंप पर डाक कांवड़ व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं से की अनुशासन की अपील

हरिद्वार। डाक कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने देर रात बैरागी कैंप पार्किंग स्थल, जीरो ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने पार्किंग स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डाक कांवड़ वाहनों के आने-जाने वाले मार्ग, एंट्री और निकासी द्वार का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहनों का आवागमन पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित रखा जाए। जाम की स्थिति न बने इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल, यातायात कर्मी और दिशा-सूचक संकेतक तैनात किए जाएं।

निरीक्षण के साथ ही डीएम और एसएसपी ने डाक कांवड़ियों से संवाद भी किया। उन्होंने ठहराव, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि डाक कांवड़ के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं। पूरे यात्रा मार्ग और पार्किंग क्षेत्रों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ दिन-रात मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने डाक कांवड़ियों से राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने, निर्धारित मार्गों का उपयोग करने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments