डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया

देहरादून: डीआईटी विश्वविद्यालय ने नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत तथा उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश, परिसर की सुविधाओं और छात्र सहायता सेवाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘दीक्षारंभ 2026’ का सफल आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वाविद्यालय के प्रधान सलाहकार एवं पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखण्ड सरकार श्री एन. रविशंकर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जी. रघुरामा ने की। इस अवसर पर प्रो. विनय शर्मा (प्रो वाइस चांसलर) और प्रो. के. आर. अनुपमा (निदेशक–स्टेम) ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और समग्र विकास की दिशा में प्रेरित किया।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय नेतृत्व द्वारा अकादमिक व्यवस्था, परीक्षा नियमावली, छात्र सहायता सेवाओं और परिसर जीवन से संबंधित जानकारीपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। दूसरे दिन छात्रों ने करियर योजना, इंटर्नशिप अवसरों और इमोशनल वेलबीइंग पर विशेषज्ञ सत्रों में भाग लिया। साथ ही उत्तराखंड पुलिस एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, ट्रैफिक पुलिस तथा विश्वविद्यालय अधिकारियों द्वारा नशा विरोधी जागरूकता, सड़क सुरक्षा और एंटी-रैगिंग संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छात्रों ने टेक एक्सपो का भी अवलोकन किया, जिसमें रोबोटिक्स, ड्रोन और ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग से जुड़े नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए।

कार्यक्रम का समापन साहित्यिक, अनौपचारिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ हुआ। इन गतिविधियों ने नए छात्रों को आपसी संवाद, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नई मित्रताएं बनाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।

दीक्षारंभ 2026 के सफल आयोजन का समन्वय डॉ. राकेश मोहन (डीन स्टूडेंट वेलफेयर), डॉ. नवीन सिंघल (चीफ प्रॉक्टर), तथा डॉ. मनीषा दुसेजा और डॉ. सौरभ मिश्रा (सहायक डीन, स्टूडेंट वेलफेयर) ने किया। उनके समर्पित प्रयासों से कार्यक्रम का संचालन सुचारु और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दीक्षारंभ 2026 के माध्यम से डीआईटी विश्वविद्यालय ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व, नवाचार, स्वास्थ्य एवं प्रत्येक छात्र के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने वाले पोषक शिक्षण वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments