देहरादून में 9 से 17 अगस्त तक गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’, रैली, प्रदर्शनी और विद्युत सज्जा से सजेगा शहर

देहरादून।  स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र उत्सव के रूप में मनाने के लिए जनपद देहरादून में इस बार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को भव्य रूप दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने 9 अगस्त से 17 अगस्त तक देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है, ताकि तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश हर घर तक पहुंचे।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति गौरव और एकजुटता व्यक्त करने का अवसर है। “पूरे उत्साह के साथ हम इस इंडिपेंडेंस डे को यादगार बनाएं” उन्होंने आह्वान किया।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह के अनुसार अभियान के तहत जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में तिरंगा थीम पर रंगोली और अन्य देशभक्ति कार्यक्रम होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही मुख्य बाजारों और प्रमुख शॉपिंग मॉल में तिरंगा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ सकें।

पर्यटन विभाग 9 अगस्त को तिरंगा साइकिल रैली और तिरंगा बाइक रैली का आयोजन करेगा। इन रैलियों के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और एकता का संदेश दिया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस से पहले सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों को तिरंगा थीम पर आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इससे शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उत्सव का माहौल और जीवंत होगा।

जिला प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें। सामूहिक सहभागिता से ही स्वतंत्रता दिवस को एकता, गौरव और देशभक्ति के उत्सव के रूप में मनाया जा सकेगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments