एचएनबी गढ़वाल विवि में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज़; तिरंगा रैली, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

श्रीनगर गढ़वाल। भारत सरकार के निर्देशों और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में कार्यवाहक कुलपति प्रो. एन. एस. पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए कार्यवाहक कुलपति प्रो. एन. एस. पंवार ने कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान के तहत परिसर में तिरंगा रैली, खेलकूद, क्विज़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित कई जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों—छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों—से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं पृथ्वी विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. महाबीर सिंह नेगी ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय हर वर्ष राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सफल आयोजन करता रहा है और इस वर्ष भी सभी की सक्रिय भागीदारी से इसे भव्य रूप दिया जाएगा। कुलसचिव प्रो. वाई. पी. रैवानी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया, वहीं छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट ने छात्रों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

सप्ताह भर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम और संयोजक:

  • तिरंगा बाइक रैली (13 अगस्त): डॉ. गांधी चौहान, सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी एवं छात्र संघ प्रतिनिधि इसके संयोजक होंगे।
  • क्विज़ प्रतियोगिता (13 अगस्त): भूगोल विभाग, चौरास परिसर। (संयोजक: डॉ. नरेंद्र कुमार एवं डॉ. कौशल)
  • खेलकूद प्रतियोगिताएं (13 अगस्त): प्रशासनिक भवन मैदान (श्रीनगर) में छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच वॉलीबॉल और रस्साकशी। (संयोजक: डॉ. मोहित बिष्ट एवं डॉ. गुरदीप सिंह)
  • रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग (14 अगस्त): ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग, बिड़ला परिसर। (संयोजक: डॉ. नेहा मर्तोलिया)
  • देशभक्ति संगीत कंसर्ट (14 अगस्त): संगीत विभाग, बिड़ला परिसर। (संयोजक: डॉ. जोशी)
  • मुख्य तिरंगा रैलियां:
    • 12 अगस्त: चौरास परिसर (प्रातः 7:30 बजे)
    • 15 अगस्त: बिड़ला परिसर (प्रातः 7:30 बजे) (संयोजक: डॉ. राकेश नेगी, डॉ. सुरेंद्र बिष्ट, डॉ. रजनी नौटियाल एवं डॉ. सुरेंद्र कुंवर)

अभियान के प्रचार-प्रसार तथा मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी डॉ. कपिल पंवार, डॉ. साकेत भारद्वाज, जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा और राजेंद्र सिंह नेगी को सौंपी गई है।

समारोह में मानवि​की संकायाध्यक्ष प्रो. हरिभजन सिंह चौहान, मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार, मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह बिष्ट, छात्र संघ उपाध्यक्ष शिवांग नौटियाल, महासचिव अनिरुद्ध पुरोहित सहित कई शिक्षक, अधिकारी और सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments