उत्तरकाशी: बच्चे बनेंगे ‘Electoral Literacy Messenger’SIR अभियान में विद्यार्थियों को दी मतदाता जागरूकता की ट्रेनिंग

उत्तरकाशी । जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं जनभागीदारी आधारित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान के तहत आज जनपद मुख्यालय स्थित ऋषिराम शिक्षण संस्थान में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को Electoral Literacy Messenger (निर्वाचन साक्षरता दूत) की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि वे अपने परिवार, अभिभावकों एवं आस-पड़ोस के लोगों तक मतदाता सूची से संबंधित सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विद्यार्थियों को बताया गया कि 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। सभी नागरिक अपने परिवार के सदस्यों के नाम, आयु, पता एवं अन्य विवरणों की जांच ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य के विवरण में विसंगति दिखाई दे, तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवारों तक SIR से जुड़ी सही जानकारी पहुंचाएं और अपने अभिभावकों को मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की जांच करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा, “मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है।”

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, प्रधानाचार्य ऋषिराम शिक्षण संस्थान एस.के. मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और अध्यापक उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments