उत्तराखंड में Rominus Pizza & Burger ने लॉन्च किया ‘Nutri Crust’, स्वाद के साथ सेहत का नया विकल्प

देहरादून। उत्तराखंड में आज स्वदेशी क्यूएसआर ब्रांड Rominus Pizza & Burger ने अपने नए और खास पिज्जा बेस ‘Nutri Crust’ को लॉन्च किया। आधुनिक जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस नए बेस में स्वाद के साथ बेहतर पोषण पर जोर दिया गया है।

कंपनी के निदेशक जय बिश्नोई, पंकज जोशी, विजय चौधरी और सीओओ विकास सहरावत के नेतृत्व में ब्रांड भारतीय पारंपरिक पोषण तत्वों को आधुनिक फास्ट फूड के साथ जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है। Rominus का उत्तराखंड में पहले से विस्तार है और देहरादून में भी इसके आउटलेट संचालित हो रहे हैं।

Nutri Crust को तैयार करने में गेहूं का आटा, ओट फ्लोर और बेसन के साथ चिया सीड्स, कद्दू के बीज, अलसी और इसबगोल जैसे पौष्टिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा अजवाइन, ऑरेगैनो, बेसिल और कसूरी मेथी का विशेष हर्ब ब्लेंड इसे अलग स्वाद और खुशबू प्रदान करता है।

कंपनी के अनुसार Nutri Crust की खासियत इसमें मौजूद होल ग्रेन्स, दालों और सीड्स का मिश्रण तथा फाइबर है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को ऐसा विकल्प उपलब्ध कराना है, जिसमें पिज्जा के स्वाद के साथ पोषण का भी ध्यान रखा जा सके।

लॉन्च के अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने कहा कि आज के दौर में लोग स्वादिष्ट भोजन के साथ अपनी फिटनेस और खान-पान को लेकर भी जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में Nutri Crust स्वाद और माइंडफुल ईटिंग के बीच संतुलन बनाने की कोशिश है।

Rominus Pizza & Burger के अनुसार Nutri Crust को ग्राहक अपनी पसंदीदा पिज्जा टॉपिंग्स के साथ ले सकेंगे। कंपनी का यह नया विकल्प अब ब्रांड के आउटलेट्स पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments