कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में वृहद स्वच्छता अभियान, 30 टन कचरा एकत्रित

हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद जनपद में कांवड़ मेला क्षेत्र, गंगा घाटों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर फैले कूड़े-कचरे के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों ने मिलकर भागीदारी की है।

बिरला घाट, रोडीबेलवाला मैदान, बैरागी कैंप, चमगादड़ टापू, लालजीवाला सहित विभिन्न गंगा घाटों एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में एकत्रित कूड़े-कचरे को साफ किया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

नगर निगम, जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारियों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, आपदा प्रबंधन विभाग, शांतिकुंज, वन विभाग एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संबंधित विभागों द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र से कूड़ा-कचरा हटाने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों, मार्गों एवं गंगा घाटों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आज विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए सफाई अभियान के दौरान लगभग 30 टन से अधिक कूड़ा एकत्रित किया गया। एकत्रित कूड़े को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से उचित निस्तारण हेतु भेजा गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

स्वच्छता अभियान में आज लगभग 700 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। अभियान का उद्देश्य कांवड़ मेले के उपरांत मेला क्षेत्र एवं गंगा घाटों को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाना है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कांवड़ मेले के बाद फैली गंदगी को साफ करने के लिए विशेष स्वच्छ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आज लगभग 350 से अधिक शांतिकुंज के अनुयायियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग, आईटीसी मिशन सुनहरा कल, भुवनेश्वरी महिला आश्रम सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा सफाई अभियान में प्रतिभाग किया गया।

शांतिकुंज के अनुयायी नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में शांतिकुंज के 350 से अधिक भाई-बहनों द्वारा स्वच्छता अभियान में भागीदारी करते हुए रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित किया गया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा सीसीआर के नजदीक पार्क एवं आसपास क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम एवं वन विभाग द्वारा बैरागी कैंप एवं लालजीवाला क्षेत्र में वृहद सफाई अभियान चलाया गया तथा तिरंगा रैली भी निकाली गई।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments