पीपलकोटी टनल हादसे पर THDC का पहला आधिकारिक बयान: ‘टेलरेस कैविटी’ में अचानक पानी और मलबा आने से हुआ हादसा, अब तक 18 श्रमिक रेस्क्यू

ऋषिकेश/चमोली। चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए भीषण हादसे पर टीएचडीसी (THDC) प्रबंधन की ओर से पहला औपचारिक बयान जारी किया गया है। टीएचडीसी के कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) कुमार शरद ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी है और स्पष्ट किया है कि आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य पूरी गति से चलाए जा रहे हैं।

कार्यपालक निदेशक कुमार शरद ने बताया, “हमें अत्यंत दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे विष्णुगाड पीपलकोटी साइट पर एक बड़ी दुर्घटना हुई है। टनल की टेलरेस कैविटी (Tailrace Cavity) में अचानक अत्यधिक पानी भर जाने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पानी और मलबे (Muck) के अचानक तेज बहाव के साथ अंदर आने से यह हादसा हुआ।”

THDC अधिकारी के अनुसार, जिस वक्त सुरंग के भीतर अचानक मलबे और पानी का सैलाब आया, उस समय अंदर लगभग 20 से 22 श्रमिक काम कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, राहत एजेंसियों और परियोजना की टीमों ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया।

नवीनतम स्थिति साझा करते हुए कुमार शरद ने बताया कि राहत एवं बचाव टीमों की मुस्तैदी से अब तक 18 लोगों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों में से 3 से 4 श्रमिकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है। टीएचडीसी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन बाकी बचे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुँचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments