BJP की पोल खुली! खडगे के अपमान से दलित विरोधी चेहरा आया सामने- डॉ प्रतिमा सिंह

देहरादून।हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की रैली के बाद भाजपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता का गंभीर आरोप लगाया है। डॉ. सिंह का कहना है कि खडगे जी के अपमान से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा तो देती है, लेकिन उसके शासन में दलित समाज के प्रति नफरत साफ दिखाई देती है। डॉ. सिंह ने कहा,

“भाजपा सरकारें दलितों, गरीबों और वंचित वर्गों को केवल चुनाव के समय याद करती हैं। सत्ता में आने के बाद उनके अधिकारों की अनदेखी की जाती है और अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा जाता।”

उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़े मुद्दों पर दलित समाज को ठोस राहत देने के बजाय केवल राजनीतिक बयानबाजी की जाती है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की इस मानसिकता की कठोर शब्दों में निंदा की है।

डॉ. प्रतिमा सिंह ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार मिलना चाहिए। कांग्रेस भाजपा की दलित विरोधी नीतियों और भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments