भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा से बौखलाए राहुल गांधी, पीएम और विदेश नीति पर कर रहे अभद्र टिप्पणी: महेंद्र भट्ट

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 1947 की त्रासदी में जान गंवाने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि विभाजन का दर्द देश कभी नहीं भूल सकता। यह दिन हमें याद दिलाता है कि तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति ने देश को कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस दिन देश विभाजन की पीड़ा को याद कर रहा है, उसी दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की विदेश नीति का मजाक उड़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री पद की गरिमा और देश के राष्ट्रीय हितों से जुड़े विषयों को व्यक्तिगत उपहास का विषय बनाना आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी न केवल राजनीतिक मर्यादा के विपरीत है, बल्कि विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को भी गिराने वाली है। विदेश नीति जैसे गंभीर विषय पर राहुल गांधी को तथ्य और तर्क के साथ बात करनी चाहिए, न कि अभद्र भाषा का सहारा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस विदेश नीति का मजाक उड़ा रहे हैं, उसी ने भारत को वैश्विक मंच पर नई ताकत और सम्मान दिलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की प्रमुख शक्तियों के साथ आत्मविश्वास से संवाद कर रहा है और राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। जिन्हें भारत की विदेश नीति की गंभीरता समझ नहीं आती, वे प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और वैश्विक नेताओं से संबंधों को राजनीतिक मसखरी का विषय बना रहे हैं। यह उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा को दर्शाता है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान है। नेता प्रतिपक्ष के पद पर भाषा, आचरण और संवैधानिक मर्यादा की जिम्मेदारी भी होती है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें देश को जोड़ने और राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का संदेश देता है, लेकिन कांग्रेस की राजनीति आज भी व्यक्तिगत कटाक्ष, तुष्टिकरण और विभाजनकारी विमर्श के इर्द-गिर्द घूम रही है।

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह राहुल गांधी की प्रधानमंत्री और भारत की विदेश नीति को लेकर की गई इस टिप्पणी और भाषा का समर्थन करती है? यदि कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं में विश्वास करती है तो उसे राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा देख रही है और राहुल गांधी की ऐसी टिप्पणियों का जवाब तथ्य और जनादेश से दे रही है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments