पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने को विधानसभा स्तर पर अभियान चलाएगी कांग्रेस

देहरादून । प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के द्वितीय चरण में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की आशंकाओं को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा स्तर पर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जनपदों की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में फार्म-07 के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने संबंधी आपत्तियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखना कांग्रेस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने SIR प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए विधानसभा स्तर पर समन्वयक एवं सह-समन्वयकों की नियुक्ति की है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया पर गंभीरता से नजर रखने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम नियम विरुद्ध तरीके से मतदाता सूची से हटने से रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश महासचिव (संगठन) राजेंद्र भंडारी ने सभी विधानसभा समन्वयकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से SIR संबंधी कार्य शुरू करें। साथ ही स्थानीय कांग्रेस संगठन, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, BLA तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर अभियान को गति दें।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखना और SIR प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तत्काल संबंधित स्तर पर आपत्ति दर्ज कराना है।

नवनियुक्त समन्वयको और सहसमन्वयको की सूची यहां देखे

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments