स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डॉ. हरक सिंह रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उत्तराखंड के शहीदों को किया नमन

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है।

डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तराखंड के वीर सपूतों और शहीदों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के सभी शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उस भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करे। कांग्रेस हमेशा सर्वधर्म समभाव, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों के लिए संघर्ष करती रही है।

डॉ. रावत ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी और कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लंबे संघर्ष के बाद देश को आजादी दिलाई। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और उसकी भावना की गहरी समझ है।उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कमजोर करने तथा इतिहास को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ मुकाबला करेंगे और देश की लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष विरासत की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत को मजबूत बनाने, संविधान की रक्षा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, दर्शन लाल,महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, महामंत्री राजेंद्र शाह, अमरजीत सिंह, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, सूर्यकांत धस्माना,मदन लाल, नवीन जोशी, हेमा पुरोहित,अमेंद्र बिष्ट,यशपाल चौहान,प्रतिमा सिंह,सुनीता प्रकाश,पूनम सिंह,डिंपल सिंह,मनमोहन शर्मा,गोपाल सिंह गाडिया,याकूब सिद्दीकी, लाखीराम बिजलवान,देवेंद्र सिंह, सावित्री थापा,सुशील डोभाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments