रामदेव के बयान का धीरेंद्र प्रताप ने किया स्वागत, कहा- अब भाजपा नेता बताएं क्या रामदेव भी हैं ‘दिमागी नक्सल’

कांग्रेस नेता ने कहा- लंबे समय बाद जगी स्वामी रामदेव की आत्मा, अनशन के ऐलान का किया समर्थन

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने स्वामी रामदेव के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि जेन जी और नौजवानों की बात नहीं सुनी गई तो मोदी सरकार के खिलाफ जरूरत पड़ने पर वह अनशन तक करेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि लंबे समय के बाद स्वामी रामदेव की आत्मा जगी है और यह एक अच्छा संकेत है।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि रामदेव संकल्प के पक्के माने जाते हैं और देश के मौजूदा हालात में इस तरह के सत्याग्रह और संघर्ष की आज महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगर रामदेव सड़कों पर उतरते हैं तो निश्चित रूप से विपक्षी दलों को भी इस पर विचार करना पड़ेगा और सरकार की जो पूरी तरह विफलता देश में उजागर हो चुकी है, उसे देखते हुए उनके संघर्ष में सहयोग करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि देश का नौजवान आज हताशा में है, लेकिन प्रधानमंत्री लगातार यह कहते आ रहे हैं कि आंदोलन करने वाले नक्सली भावना से पीड़ित हैं। धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि अब जब स्वामी रामदेव स्वयं इस तरह का बयान दे चुके हैं, तो भाजपा प्रवक्ताओं को स्पष्ट करना होगा कि क्या रामदेव भी नक्सली मानसिकता से ग्रसित हैं, और क्या सरकार के खिलाफ उनकी बातें भी “दिमागी नक्सल” सोच की ही उपज मानी जाएं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments