ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी, 399 पत्रावलियां दोबारा होंगी प्रस्तुत

देहरादून । मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक पारदर्शी, तकनीकी रूप से मजबूत और समयबद्ध बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को तकनीकी खामियों का प्राथमिकता से समाधान करने और लंबित पत्रावलियों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सामने आया कि ऑनलाइन मानचित्र संबंधी 399 पत्रावलियां तकनीकी त्रुटि के कारण निर्धारित समय-सीमा पूरी होने के बाद स्वतः Auto Reject अथवा Deemed Approved हो गई थीं। उपाध्यक्ष ने इन सभी पत्रावलियों को वर्तमान स्थिति में निरस्त कर संबंधित आवेदकों से दोबारा Resubmit कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीकी खामी के कारण किसी आवेदक को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

ऑनलाइन प्रणाली में एक ही आवेदन के आधार पर डुप्लीकेट फाइलें तैयार होने की समस्या पर भी बैठक में चर्चा हुई। अधिकारियों को प्रभावित पत्रावलियों को शीघ्र दुरुस्त करने और ऐसी तकनीकी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए, जिससे भविष्य में एक आवेदन के सापेक्ष दोहरी पत्रावली तैयार न हो।

पत्रावलियों की समय-सीमा को लेकर अधिकारियों को समय से पहले सूचना देने के लिए ऑनलाइन प्रणाली में Pop-up, Notification और Alert की सुविधा विकसित की जाएगी। इससे संबंधित अधिकारी को लंबित पत्रावली की जानकारी समय-सीमा समाप्त होने से पहले मिल सकेगी और Auto Reject अथवा Deemed Approved की स्थिति को रोका जा सकेगा।

बैठक में डिजिटल डाटा की सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एमडीडीए के महत्वपूर्ण डाटा को साइबर हमलों और तकनीकी जोखिमों से सुरक्षित रखने के लिए Dedicated Server और सुरक्षित Backup System विकसित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्राधिकरण के लिए AI आधारित एप्लिकेशन विकसित करने पर भी जोर दिया गया, जिसमें आवश्यक डाटा और अभिलेख एकीकृत रूप से उपलब्ध होंगे।

वित्तीय व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन की वित्तीय प्रविष्टियों और पत्रावलियों का उसी दिन Reconciliation पूरा किया जाए। किसी भी वित्तीय प्रकरण को अगले दिन के लिए लंबित न रखा जाए। साथ ही लंबित Balance Sheets को प्राथमिकता से तैयार और अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि एमडीडीए में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना प्राथमिकता है। तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान करते हुए आवेदकों को बेहतर डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली की तकनीकी कमियों को चिन्हित कर उनका समाधान किया जा रहा है। साथ ही डाटा सुरक्षा, वित्तीय पारदर्शिता और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments