जन्मदिन पर जश्न नहीं, जनसेवा का संकल्प: धस्माना के जन्मदिवस पर 120 यूनिट रक्तदान

“सूर्यकांत धस्माना का सामाजिक जीवन प्रेरणा का स्रोत” – सुखविंदर कौर

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर इस बार उत्सव की जगह सेवा का संदेश देखने को मिला। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ और देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट की ओर से महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से इंद्रानगर-वसंत विहार स्थित रॉयल पैलेस में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 120 यूनिट रक्तदान हुआ।

शिविर का उद्घाटन देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने रिबन काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन उनके व्यक्तित्व और सामाजिक जीवन के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि धस्माना का राजनीतिक सफर सेवा और संघर्ष से जुड़ा रहा है और उन्होंने अपना जीवन जनता को समर्पित किया है।

अपने जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों और रक्तदाताओं का आभार जताते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा से राजनीति का पहला कर्तव्य जनसेवा होने का मंत्र सीखा। उन्होंने कहा कि बिना भय और बिना किसी भेदभाव के सिद्धांतों पर चलते हुए निस्वार्थ सेवा का प्रयास लगातार जारी है।

धस्माना ने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर वह एक बार फिर संकल्प लेते हैं कि जब तक शरीर में जान है, तब तक जनसेवा का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने धस्माना को जुझारू, विद्वान और स्पष्ट विचारों वाला दूरदर्शी नेता बताया। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि उन्होंने धस्माना से काफी कुछ सीखा है और वे अपने साथियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में बार कौंसिल की पूर्व अध्यक्ष रजिया बेग, बार कौंसिल सदस्य संग्राम सिंह पुंडीर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष शर्मा, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, गिरधर शर्मा, सरदार गुरदीप सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह, एडवोकेट आलोक घिल्डियाल, सोनू काजी, सुमित खन्ना, जितेंद्र तनेजा, पार्षद संगीता गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, ललित भद्री, राज्य आंदोलनकारी मंच के नेता विपुल नौटियाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कौशल ने किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments