

श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में संस्थान नवाचार परिषद (IIC) के तत्वावधान में रसायन विज्ञान विभाग के सहयोग से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. डी.एस. नेगी ने नवाचार एवं उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नए विचारों को विकसित कर उन्हें व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रेरित किया। प्रो. एस.सी. सती ने विद्यार्थियों को नए एवं रचनात्मक विचारों के साथ शोध कार्य करने पर जोर दिया और कहा कि नवाचार आधारित शोध समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. भास्करन ने विश्व उद्यमिता दिवस के महत्व तथा नवाचार और उद्यमिता की वर्तमान समय में उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. विजय कांत एवं डॉ. सुरेंद्र पुरी ने शोधार्थियों को अपने शोध कार्य में नवीन दृष्टिकोण अपनाने तथा नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. रोहित मगर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को विश्व उद्यमिता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Recent Comments