गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया नवाचार एवं उद्यमिता आउटरीच कार्यक्रम

श्रीनगर (गढ़वाल )। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के Institution’s Innovation Council (IIC) Cell के तत्वावधान में शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, मढ़ी चौरास में नवाचार एवं उद्यमिता आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में IIC के अध्यक्ष प्रो. गोविंदन द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री जय सिंह नेगी ने विश्वविद्यालय के IIC Cell द्वारा केमिस्ट्री विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में Resource Person के रूप में डॉ. आशीष बहुगुणा ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं, उसके महत्व तथा उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों को विकसित करने तथा उन्हें व्यावहारिक रूप प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. भास्करन ने भी विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच विकसित करने, नए विचारों पर कार्य करने तथा भविष्य में अपने स्वयं के स्टार्टअप एवं उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता एवं उद्यमिता की भावना को विकसित करना तथा उन्हें भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments