आयुक्त गढ़वाल ने किया सहसपुर में विशेष शिविरों का निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर

देहरादून । आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को विधानसभा सहसपुर क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत आयोजित शिविरों और चयनित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं मैपिंग कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों व बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त ने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मैपिंग से छूटे मतदाताओं के प्रकरणों का प्राथमिकता से परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से संपन्न हो। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर उनकी शंकाओं को दूर किया और अपील की कि जिन मतदाताओं की मैपिंग लंबित है, वे शीघ्र ही निर्धारित प्रमाण-पत्र संबंधित बीएलओ अथवा शिविर में उपलब्ध कराएं।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय झाझरा, जूनियर हाईस्कूल सेलाकुई, राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई और राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर सहित कई स्थलों का दौरा किया। उन्होंने बीएलओ और निर्वाचन कार्मिकों को निर्देश दिए कि घर-घर संपर्क और शिविरों के माध्यम से ऐसे मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित की जाए जिनकी मैपिंग लंबित है। साथ ही प्राप्त दस्तावेजों का नियमानुसार परीक्षण कर प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ एसआईआर कार्य संपादित करें। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट/ईआरओ सहसपुर राकेश तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments