देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू कार ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, एक गंभीर

देहरादून : राजधानी देहरादून के कैनाल रोड पर शुक्रवार देर रात करीब 12:45 बजे एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार एक महिला की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज दून अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर आई-20 कार (UP14DE 0052), स्कूटी (UK07AD 5929) और मोटरसाइकिल (UK02BO 7044) बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले। हादसे में घायल दोनों महिलाओं को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान मैक्स अस्पताल में 26 वर्षीय नैना राजपूत (पत्नी अभिषेक मेहरा, निवासी पोहली, दूधली, डोईवाला) की मौत हो गई। वहीं दूसरी घायल महिला, निधि कश्यप का इलाज दून अस्पताल में जारी है। पुलिस द्वारा मृतका के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

हादसे में घायल दोनों महिलाओं को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान मैक्स अस्पताल में 26 वर्षीय नैना राजपूत (पत्नी अभिषेक मेहरा, निवासी पोहली, दूधली, डोईवाला) की मौत हो गई। वहीं दूसरी घायल महिला, निधि कश्यप का इलाज दून अस्पताल में जारी है। पुलिस द्वारा मृतका के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक सुमित यादव (20 वर्ष, निवासी काठबंगला बस्ती) और उसके साथी हाशिम (24 वर्ष, निवासी सुमन नगर, राजपुर) को मौके से हिरासत में ले लिया। कार को कब्जे में लेकर थाने में दाखिल करा दिया गया है। पूछताछ में आरोपी चालक ने दावा किया कि ब्रेक न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर टकरा गया।

राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments