सहस्त्रधारा में स्नान करना पड़ा जानलेवा, SDRF ने रेस्क्यू कर 2 किमी दूर से निकाला शव

देहरादून। सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव में बहकर डूबे एक व्यक्ति का शव SDRF की टीम ने गहन सर्च अभियान के बाद घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर बरामद कर लिया। मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार प्रातः CCR/आपदा कंट्रोल देहरादून से SDRF को सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के पानी में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा SDRF टीम एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर पता चला कि व्यक्ति सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया था। SDRF टीम ने परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद संभावित स्थानों पर सघन सर्चिंग अभियान शुरू किया।

लगातार तलाश के बाद SDRF के जवानों ने व्यक्ति का शव सहस्त्रधारा झरने से लगभग 2 किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया।शव को बाहर निकालने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।बरसात के मौसम में नदी-नालों और झरनों में पानी का बहाव अचानक तेज हो सकता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील है कि स्नान या घूमने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और जोखिम भरे स्थानों पर जाने से बचें।

बरसात के मौसम में नदी-नालों और झरनों में पानी का बहाव अचानक तेज हो सकता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील है कि स्नान या घूमने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और जोखिम भरे स्थानों पर जाने से बचें।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments