

देहरादून। रविवार को देहरादून के कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर द्वारा ‘रक्षाबंधन महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कांवली रोड स्थित वैडिंग पॉइंट में हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति और निवासी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस CWC सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल और पूर्व मंत्री तथा उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने मुख्य अतिथियों, कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को रक्षा सूत्र बांधे और आशीर्वाद दिया।महोत्सव में राधा-कृष्ण एवं वृंदावन की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से मातृशक्ति पर पुष्पवर्षा की गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया।

गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, सम्मान और आपसी विश्वास को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक एकता की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि रक्षा सूत्र केवल परंपरा नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि यह पर्व समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है।
कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर ने कहा, “मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कैन्ट विधानसभा में सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोड़ने और भाईचारा मजबूत करने का प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा।”


इस अवसर पर वैभव वालिया, ज्योति रौतेला, राजेंद्र भंडारी, जसविंदर गोगी, नवीन जोशी, चरणजीत कौशल, संग्राम सिंह पुंडीर, संगीता गुप्ता, गरिमा दसौनी, पिया थापा, रामकुमार थपलियाल, अवधेश कुमार सहित अनेक कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Recent Comments