जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, त्वरित समाधान से बढ़ा जनविश्वास

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक और ठोस कदम उठाया। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं 50 शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि जनविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी है।

कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम प्रधानों और नागरिकों ने पेयजल, गैस, पेंशन, आवारा पशु, श्मशान घाट, एंबुलेंस और सड़क मरम्मत जैसी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम खोन निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पूनम गुसाईं को उपचार हेतु राजकीय मानसिक सेवा संस्थान, सेलाकुई भेजा गया। ग्राम थली में दूषित पेयजल की शिकायत पर जल संस्थान ने क्लोरीनेशन कर आपूर्ति सुचारू की। वहीं गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने की शिकायत पर तत्काल सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।

जिलाधिकारी भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो और कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को भी दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन इस बात से होता है कि जरूरतमंद व्यक्ति तक राहत कितनी जल्दी और प्रभावी ढंग से पहुंचती है। आपदा प्रभावित परिसंपत्तियों के सुधारीकरण कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जनता मिलन में शिकायत सुनने से लेकर समाधान तक की त्वरित कार्यप्रणाली ने प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत किया है। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, एडीएम एफआर चौहान, सीएमओ मेघना असवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments