

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल, देहरादून द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान आशुतोष महादेव एवं अन्य आराध्य देवी-देवताओं की दिव्य झांकियों के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिवभक्त मौजूद रहे। इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा भी की गई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति और आस्था लोगों को एकजुट करने के साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने देवाधिदेव महादेव सभी प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। उन्होंने शोभा यात्रा के सफल आयोजन के लिए श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर टपकेश्वर मंदिर में दिगम्बर भरत गिरी महाराज, महंत कृष्णा गिरि महाराज भी उपस्थित रहे।

Recent Comments