विशाल ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

देहरादून। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ा कदम उठाते हुए विशाल सिंह ठाकुर को प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा गठित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तहत की गई है।

पार्टी ने यह निर्णय विशाल ठाकुर की पार्टी के प्रति निष्ठा और संगठन विस्तार की तीव्र गति को देखते हुए लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस बड़े फेरबदल के तहत कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है, जिनमें उत्तराखंड के लिए विशाल सिंह ठाकुर का नाम शामिल है।

इस नियुक्ति पर विशाल ठाकुर ने कहा, “यह नियुक्ति मेरे नेतृत्व, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में उत्तराखंड में पार्टी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा”।

इस घोषणा के बाद प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि विशाल ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावों में मजबूती से उभरेगी।

विशाल ठाकुर पहले से ही पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान चला रहे हैं। उन्होंने पहले ही घोषणा की है कि पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 20-25 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल ही में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में सुरेंद्र विवेक को बिहार का नया अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजू तिवारी को राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है। इसके अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और गुजरात जैसे राज्यों में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments