

हृदयाघात से हुआ था आकस्मिक निधन, पुलिस लाइन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि
देहरादून। जनपद देहरादून में तैनात मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का 26 अगस्त 2026 को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। आज 27 अगस्त को पुलिस लाइन देहरादून में उनके पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।
इस अवसर पर एसएसपी देहरादून सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत बालम सिंह राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एसएसपी देहरादून ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

मूल रूप से उत्तरकाशी निवासी बालम सिंह राणा वर्तमान में परिवार सहित रायपुर में रह रहे थे। वे अपने सौम्य और शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे तथा अपने कर्तव्य के प्रति पूरी तरह समर्पित एवं संवेदनशील माने जाते थे। वर्ष 1997 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए बालम सिंह राणा ने वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नति प्राप्त की थी और वर्ष 2024 से देहरादून जनपद में नियुक्त थे।

Recent Comments