भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

प्रदेश की बहनों के साथ, शुभकामनाओं और आशीर्वाद से 2027 के विधान सभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत निश्चित: रुचि भट्ट 

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ रक्षाबंधन का पर्व उत्साह, आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह के साथ मनाया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी को राखी बांधकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। महिला मोर्चा की ओर से उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा प्रदेश में भाजपा की विजय के लिए अपना आशीर्वाद एवं शुभेच्छाएं प्रदान की गईं।

प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी, सम्मान और संकल्प का भी प्रतीक है। भाजपा महिला मोर्चा के लिए यह पर्व संगठनात्मक रिश्तों में आत्मीयता और विश्वास को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं की भूमिका केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं, बेटियों और मातृशक्ति के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में जागरूकता पैदा करने का कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और महिला मोर्चा इस चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश की मातृशक्ति भाजपा की नीतियों, सुशासन और विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महिला मोर्चा की सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा संगठन में महिला शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के नए अवसर मिले हैं। उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा संगठन की मजबूत शक्ति है और आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएं तथा बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करें।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को रक्षासूत्र बांधते हुए संकल्प लिया कि वे संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण और उत्तराखंड के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी। कार्यक्रम का वातावरण भाई-बहन के स्नेह, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, गीता रावत,  ज्योति कोटिया, अनुराधा वालिया,  प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री डॉ हिमानी वैष्णव के साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों और अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए 2027 में भाजपा की विजय और प्रदेश में विकास की निरंतरता का संकल्प लिया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments