

देहरादून प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव को पंजाब विधानसभा चुनाव में दोबारा दी गई जिम्मेदारी
देहरादून। आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की है। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन राज्यों में सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
पंजाब के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह को नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। वे पहले से ही पंजाब के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं और अब चुनाव संबंधी सोशल मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी भी उन्हें दोबारा सौंपी गई है। उनके साथ मध्य प्रदेश के अभय तिवारी को भी नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, जो पंजाब में सोशल मीडिया समन्वय का काम देखेंगे।
वहीं उत्तराखंड में चुनावी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय के लिए संदीप गुप्ता और अक्षत सिंह को नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में भी अलग-अलग राष्ट्रीय पदाधिकारियों को इसी तरह की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबंधित राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियों के प्रभावी समन्वय, रणनीतिक योजना और संगठन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने का दायित्व दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि आगामी चुनावों में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, इसलिए राज्यवार जिम्मेदारियां तय कर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस नियुक्ति को लेकर जानकारी साझा की गई है।
यहां देखें नियुक्ति पत्र👇


Recent Comments