भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला: तुष्टिकरण बचाव के लिए जातीय राजनीति का सहारा

देहरादून । उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए जातीय राजनीति को ढाल बना रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस दलित अपमान का झूठ फैलाकर देवभूमि का माहौल और छवि खराब कर रही है। 

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री एवं पार्टी प्रदेश प्रवक्ता खजान दास ने कहा कि भाजपा का सदैव प्रयास रहा है कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां चारधाम और अनेक तीर्थस्थलों की पवित्र भूमि पर सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त है। कांग्रेस नेताओं को तथ्यों को नकार कर जनता में भ्रम फैलाना बंद करना चाहिए। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि रामलीला मंच से जुड़ा विवादित कार्यक्रम श्रीराम सेना धर्मार्थ न्यास द्वारा आयोजित था, जिसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। संस्था ने भी कहा कि कार्यक्रम में दलित विरोधी भावना नहीं थी, बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में लगाए गए कथित इस्लामिक नारों और हिंदू विरोधी तत्वों के विरोध में यह आयोजन किया गया। 

खजान दास ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वोट बैंक की राजनीति के लिए धार्मिक एवं सामाजिक घटनाओं पर झूठ फैलाकर विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द की चिंता करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के दलित प्रेम को सियासी बयानबाजी करार देते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न देने में हुई देरी और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से जुड़े विवाद का उल्लेख किया। 

उन्होंने रुद्रपुर में मौलाना की कथित धमकी पर कांग्रेस की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस वोट बैंक दबाव में भय और धमकी की राजनीति के खिलाफ बोलने से बच रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह धमकी और भय की राजनीति के खिलाफ है या नहीं। 

पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य मंत्री एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री विनोद लक्खा, डाक्टर सुमेर चंद रवि, रणजीत सिंह जाखी, दयाराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments