गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित स्वयं मैदान में, अधिकारियों को मरम्मत के सख्त निर्देश

हरिद्वार। जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतर आए हैं और उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारी वर्षा एवं कांवड़ यात्रा के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए गड्ढों को लेकर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित एजेंसियों को इनकी त्वरित गति से मरम्मत करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

वहीं, जिलाधिकारी ने चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया और कार्यदाई संस्था एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का किसी भी सूरत में समझौता न किया जाए, और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में ही पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए, विलंब की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। डीएम का यह कदम जनपद की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने और बुनियादी ढाँचे को दुरुस्त रखने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे यातायात की सुगमता बनी रहेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments