राहुल गांधी के आरोपों पर भड़के धामी – बोले, उत्तराखंड में जाति के आधार पर भेदभाव की कोई जगह नहीं

सीएम पुष्कर सिंह धामी का कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जवाब, कहा- उत्तराखंड सबको आत्मसात करने वाला राज्य, यहां जाति-पाति की राजनीति नहीं चलती

हल्द्वानी।  शुद्धिकरण प्रकरण और खड़गे के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा और आरएसएस पर लगाए गए आरोपों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करारा जवाब दिया है। धामी ने कांग्रेस पर मुद्दाविहीन होने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप जड़ते हुए कहा कि उत्तराखंड में जाति के आधार पर भेदभाव की कोई गुंजाइश नहीं है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के पास फिलहाल कोई ठोस राजनीतिक मुद्दा नहीं बचा है, इसी वजह से शुद्धिकरण के मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। धामी के अनुसार, हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कांग्रेस के कार्यक्रम में कथित तौर पर धर्म-विरोधी नारेबाजी हुई थी और मैदान में गंदगी भी फैली थी। चूंकि यह मैदान धार्मिक आयोजनों के लिए प्रयोग होता है, इसलिए एक स्वयंसेवी संस्था ने वहां शुद्धिकरण की कार्रवाई की।

धामी ने इस बात पर भी जोर दिया कि शुद्धिकरण करने वाली संस्था का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने उत्तराखंड को एक ऐसा राज्य बताया जो हर किसी को अपनाता है और जहां जाति व पार्टी के नाम पर भेदभाव की सोच का कोई स्थान नहीं। खड़गे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को यह भी मालूम नहीं कि खड़गे किस जाति से आते हैं, ऐसे में जातिगत अपमान की बात ही बेमानी है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि प्रदेश में यूसीसी लागू करना भाजपा का संकल्प था, लेकिन इसके क्रियान्वयन के बाद से कांग्रेस बेचैन है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण विरोधी कानून हो या दंगा नियंत्रण कानून, हर बार कांग्रेस को इन पर आपत्ति रहती है। अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो या अवैध कब्जेदारों-जिहादियों के खिलाफ सख्ती, कांग्रेस हर बार इसका विरोध करती नजर आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब कदम उत्तराखंड और यहां की जनता के हित में हैं और वे प्रदेश के बच्चों को असुरक्षित भविष्य नहीं देना चाहते।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments