पीएम मोदी का बड़ा संदेश – विदेश यात्रा और गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचें, स्वदेशी अपनाने की अपील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 7.8 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर हासिल करने पर देशवासियों को बधाई दी है। इंस्टाग्राम पर एक विशेष वीडियो संदेश में उन्होंने इस उपलब्धि को 140 करोड़ नागरिकों के संकल्प और पुरुषार्थ की जीत बताया और स्वदेशी अपनाने तथा विदेशी निर्भरता घटाने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध, आपूर्ति श्रृंखला में बाधा और कोविड काल के बाद की अनिश्चितताओं से जूझ रही है, इसके बावजूद भारत सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश के भीतर ही कुछ लोग घोर निराशा के गर्त में डूबे हैं और झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। इन सभी बाधाओं को पार करते हुए भारत ने 7.8 प्रतिशत की विकास दर का आंकड़ा छूकर अपनी ताकत साबित की है।

अर्थव्यवस्था को और गति देने के लिए पीएम ने आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचें और डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय शादियां देश में ही करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर बहुत जरूरी न हो तो सोना खरीदने से भी परहेज करें, ताकि देश की पूंजी देश के विकास में काम आ सके।

पीएम मोदी ने कहा कि नीति सही और नीयत साफ हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। हम जितना अधिक स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बल देंगे, आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर 2047 तक अपनी युवा पीढ़ी को उतना ही समृद्ध और विकसित भारत सौंप सकेंगे। उन्होंने देशवासियों से अपने पुरुषार्थ और संकल्प शक्ति के दम पर भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments