स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में वायु प्रदूषण जागरूकता सप्ताह का आयोजन

देहरादून। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत नगर निगम देहरादून द्वारा स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर दिनांक 01 सितम्बर 2026 से 07 सितम्बर 2026 तक शहर के विभिन्न विद्यालयों में वायु प्रदूषण जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के कारणों, उसके दुष्प्रभावों तथा वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए अपनाए जाने वाले उपायों के प्रति जागरूक करना है।

इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम देहरादून की टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ जागरूकता संवाद, पोस्टर एवं लेखन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, शपथ कार्यक्रम तथा विभिन्न IEC गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों जैसे वाहनों से होने वाला उत्सर्जन, सड़क की धूल, निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियां, कूड़ा जलाना तथा अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कूड़ा न जलाने, अनावश्यक निजी वाहन के उपयोग से बचने, सार्वजनिक परिवहन एवं साइकिल का प्रयोग करने, पेड़-पौधों का संरक्षण करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

नगर निगम द्वारा विद्यार्थियों को “स्वच्छ वायु के प्रहरी” के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि विद्यालयों से शुरू होकर स्वच्छ वायु का संदेश परिवार एवं समाज तक पहुंचाया जा सके। विद्यार्थियों द्वारा भी वायु प्रदूषण को कम करने तथा देहरादून को स्वच्छ एवं हरित बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया जा रहा है।

नगर निगम देहरादून का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

नगर निगम देहरादून की अपील:
सभी नागरिकों एवं विद्यार्थियों से अपील है कि वे स्वच्छ वायु के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अपने स्तर पर आवश्यक कदम उठाएं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments