राहुल गांधी की ‘बुद्धि शुद्धि’ के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

देहरादून। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दर्शन लाल चौक स्थित पंचायती मंदिर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘बुद्धि शुद्धि’ के लिए हवन-यज्ञ किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जयपाल वाल्मीकि ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से राहुल गांधी को सद्बुद्धि देने और उन्हें सकारात्मक राजनीति की ओर आगे बढ़ने की प्रार्थना की गई।

जयपाल वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के बाद से देश में लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है, लेकिन राहुल गांधी लगातार भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हताशा और बौखलाहट में अनर्गल बयान देते हैं, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया।

भाजपा नेता के अनुसार, हवन के दौरान देश और जनहित में सकारात्मक सोच के साथ राहुल गांधी को सद्बुद्धि मिलने की कामना की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चाहते हैं कि कांग्रेस नेता नकारात्मक राजनीति छोड़कर रचनात्मक और जनहितकारी राजनीति की दिशा में आगे बढ़ें।

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित मंच शुद्धिकरण के मुद्दे पर वाल्मीकि ने कहा कि वहां गंदगी होने के कारण एक धार्मिक संगठन की ओर से शुद्धिकरण कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान जैसे पवित्र स्थान पर गंदगी कर उसे अपवित्र किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता द्वारा कांग्रेस को नकारे जाने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से राहुल गांधी समय-समय पर भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ बयान देते रहे हैं। जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने वहां जिस तरह की भूमिका निभाई और अपने लोगों को भेजकर आंदोलन को उग्र कराया, उससे देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।

जयपाल वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि रामलीला मैदान की सफाई और शुद्धिकरण के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा के अनुसूचित समाज पर टिप्पणी की। इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायती मंदिर में हवन-यज्ञ कर राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि और सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments