मसूरी गोलीकाण्ड की बरसी पर कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन, गोदियाल बोले- उत्तराखण्ड शहीदों की धरोहर

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में राज्य आन्दोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मसूरी गोलीकाण्ड में मारे गए आन्दोलनकारियों को याद किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं मनोज यादव भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री गोदियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का सपना आन्दोलन के शहीदों की शहादत के कारण साकार हो पाया। उन्होंने कहा, “उत्तराखण्ड शहीद आन्दोलकारियों की धरोहर है, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्यवासी उनके इस महान बलिदान के ऋणी रहेंगे।”

श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, अश्विनी बहुगुणा, विनोद चौहान, अमरजीत सिंह, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट, यशपाल चौहान, संजय कद्दू, राजीव कुमार, महेन्द्र सिंह नेगी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, मोहित उनियाल, सोमेन्द्र बोहरा, विकास नेगी, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, मदन लाल, सुलेमान अली, अनुराधा तिवारी, देवेन्द्र सिंह, अमरदेव गोनियाल, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, लाखीराम बिजलवाण, सागर लाम्बा, जगदीश चौहान, अजय रावत, सचिन टिचकुले सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments