पुलिस लाइन में गूंजा कृष्ण भक्ति का रंग, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत

देहरादून । पुलिस लाइन देहरादून में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शानदार प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों और उनके उपदेशों को आत्मसात करने का अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं और संदेशों से सत्य, प्रेम, त्याग और सद्भावना की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन और गीता का संदेश सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी, प्रथम महिला गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments