जन्माष्टमी पर देहरादून के विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचे मंत्री गणेश जोशी

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज ओल्ड मसूरी रोड स्थित इस्कॉन श्री जगन्नाथ धाम द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में बार्डीगाड़, राजेंद्र नगर, हाथीबडकला नया गांव सहित विभिन्न स्थानों पर जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और शिक्षाओं को अपनाने का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, भावना चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments