

खुले में शराब पीने वालों पर दून पुलिस का शिकंजा, नेहरू कॉलोनी में 20 शराबी हिरासत में
देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे खुले में शराब पी रहे 20 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पुलिस सभी को वाहन से थाने ले आई और कानून का पाठ पढ़ाया।
पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Recent Comments