अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास, अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का महा-रोडमैप

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने “सेवा ही संगठन” और “अंत्योदय” के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए शनिवार को देवभूमि की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के जिला कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के इस महाअभियान में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से जुटा है। भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज के सबसे पिछड़े और जरूरतमंद व्यक्ति का कल्याण है।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अभेद्य बनाया जाएगा।

कार्यशाला में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, महापौर अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव पांडेय, दर्जा मंत्री गोविंद पिल्खवाल, वरिष्ठ नेता कुंदन लटवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट और दर्शन रावत समेत जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष-महामंत्री, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments