

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने चोरी की नीयत से घूम रहे एक युवक को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 07 सितंबर की रात शहंशाही आश्रम ओल्ड मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना राजपुर में धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण थापा उर्फ बाबा पुत्र प्रेम बहादुर निवासी अनारवाला, थाना कैंट, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए बंद मकानों की रेकी कर चोरी करता है। वारदात के दौरान लोगों को डराने के लिए वह खुखरी साथ रखता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पूर्व में भी चोरी व अन्य अपराधों में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम में एएसआई कीर्तीलाल और कांस्टेबल नीरज शामिल रहे।

Recent Comments