हल्द्वानी शुद्धिकरण प्रकरण में FIR पर कांग्रेस के बयान पर भड़के विनोद चमोली, बोले- कानून को राजनीतिक हथियार न बनाए कांग्रेस

देहरादून। हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में FIR दर्ज होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज होना कानून की सामान्य प्रक्रिया है, कांग्रेस की कोई राजनीतिक जीत नहीं है।

चमोली ने कहा कि भाजपा ने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि शुद्धिकरण कार्यक्रम से पार्टी का कोई संबंध नहीं है और न ही भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन करती है। श्री राम सेना ने भी कहा था कि इसका खड़गे की जाति से कोई लेना-देना नहीं है। राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। इसके बावजूद कांग्रेस भाजपा को जबरन घसीट कर भ्रम फैला रही है।

उन्होंने कहा कि आज कानून की जीत की दुहाई देने वाली कांग्रेस को पहले अपने नेताओं के आचरण का जवाब देना चाहिए। जिस दिन खड़गे की हल्द्वानी में रैली थी, उसी दिन गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय में हंगामा और नारेबाजी की गई थी, जिसकी पुलिस अधिकारियों ने भी निंदा की थी।

चमोली ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस संविधान और कानून की बात करती है, दूसरी तरफ संस्थानों के सामने आक्रामक प्रदर्शन करती है। FIR के बाद जांच होगी और तथ्य सामने आएंगे, लेकिन कांग्रेस को इसे राजनीतिक हथियार बनाना बंद करना चाहिए।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments