अभियोजन मामलों के त्वरित निस्तारण पर मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी पर जोर

देहरादून । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में अभियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि अभियोजन प्रक्रिया का उद्देश्य दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाना है। इसके लिए पुलिस, अभियोजन और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने मामलों की प्रभावी पैरवी के साथ अनावश्यक विलंब को रोकने पर विशेष जोर दिया।

स्टैंडिंग कमेटी की बैठकें निर्धारित समय पर आयोजित नहीं होने पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी बैठकें नियमित रूप से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियोजन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में सभी जनपदों में जघन्य अपराधों से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने अभियोजन प्रक्रिया में सामने आने वाली व्यावहारिक, प्रक्रियात्मक और समन्वय संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा, प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय करने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

बैठक के दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जिलाधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान के तहत 15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम और जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

‘भारत 2047’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विकसित भारत एवं भारत 2047 विषय पर विद्यार्थियों की निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला स्तर पर प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी तथा श्रेष्ठ चित्रों को एनिमेटेड लघु फिल्मों में शामिल कर प्रदर्शित किया जाएगा।

‘सेवा और सपना’ के अंतर्गत प्रदेश के विद्यालयों में प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 1 से 7 अक्टूबर तक ‘हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज’ होगा, जिसमें युवा, स्टार्टअप्स और शोधकर्ता तकनीक, विकास और सोशल इनोवेशन से जुड़े समाधान तैयार करेंगे।

‘जन कल्याण संवाद’ के माध्यम से प्रौद्योगिकी, खेल, कला, विज्ञान और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को एक मंच पर लाया जाएगा। 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा दिवस’ के अवसर पर रिले मैराथन में पेशेवर एथलीटों के साथ आम नागरिक भी भाग लेंगे। इसके अलावा खेल प्रतियोगिताएं, साइकिलिंग और बाइक रैली भी आयोजित की जाएंगी।

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फेनाई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, विजय कुमार, चंद्रेश कुमार यादव, रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, बृजेश कुमार संत, रणवीर सिंह चौहान, डॉ. वी षणमुगम, युगल किशोर पंत, विनोद कुमार सुमन, राजेंद्र कुमार, धीराज सिंह गरब्याल, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और गढ़वाल आयुक्त आनन्द स्वरूप सहित विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments